कार्यवाही नही तो आगे उग्र आंदोलन

कार्यवाही नही तो आगे उग्र आंदोलन

13-Jun-2025    11:43:00 am    79    सावन कुमार- संपादक

मगरलोड क्षेत्र के ग्राम अछोली के ग्रामीण कब्जा धारि के खिलाफ की शिकायत ..बताया गया गांव में ग्राम पंचायत के आरक्षित सात एकड़ जमीन को कोई संतोष जैन नामक व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया है जबकि यह भूमि वन विभाग का है जहा पूर्व में पौधा रोपण भी किया गया था ..संतोष ने इस भूमि को राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी रूप से पट्टा तैयार कर लिया
..जिनके पट्टे को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रशासन से शिकायत की है ग्रामीणों ने बताया की संतोष गांव के आदिवासियों को धमकिया भी देते है जिससे गांव के आदिवासी परिवार के लोग आक्रोशित हो रहा ..अगर प्रशासन जल्द इसमें कोई एक्शन नहीं लेता है तो आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है ..बहरहाल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है