बैलेंस बिगड़ा तो कुर्सी भी जा सकती है? पटवारी को नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब!

बैलेंस बिगड़ा तो कुर्सी भी जा सकती है? पटवारी को नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब!

01-Sep-2025    2:00:42 pm    9    Anita nishad

 बलौदाबाजार।

कलेक्टर दीपक सोनी के सख्त निर्देशों के तहत जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन तहसील सिमगा के पटवारी सौरभ अग्रवाल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह बार-बार निर्देश मिलने के बावजूद इस अहम कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे, जिससे पूरे अनुभाग की प्रगति बाधित हो रही थी।

इसी लापरवाही को लेकर एसडीएम सिमगा ने पटवारी सौरभ अग्रवाल को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस थमा दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जद में उनके पद पर बने रहना भी मुश्किल हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो यह नोटिस प्रशासनिक सख्ती की शुरुआत मात्र है — आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है।