अगर आपकी कार रहती है घर से बाहर तो हो जाइए सतर्क.. जी.एम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी के अंदर खड़ी कार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार के शीशे को तोड़ कर 25000/ कैश ले उड़ा

अगर आपकी कार रहती है घर से बाहर तो हो जाइए सतर्क.. जी.एम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी के अंदर खड़ी कार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार के शीशे को तोड़ कर 25000/ कैश ले उड़ा

21-Jul-2022    9:55:15 pm    122    Sawankumar

पोड़ी / कोरिया


कोरिया जिले के पोड़ी थाना अंतर्गत जीएम कॉम्प्लेक्स के कॉलोनी में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सेंट्रल बैंक मैनेजर के घर के बाहर खड़ी कार i20 वाहन का पत्थरों से शीशे तोड़ कर रखे हुए सामान और 25 हजार कैश ले गया।पोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है।


पोड़ी सेंट्रल बैंक मैनेजर ने बताया कि बीती रात जब हम लोग घर में सो रहे थे उस दौरान घटना को अंजाम दिया गया है सुबह उठकर देखे हम लोगों ने कार के कांच टूटे हुए थे और कार में रखे सामान कागजात और 25 हजार रुपए कैश अज्ञात लोगों द्वारा ले जाया गया ।कुछ लोगों द्वारा मुझे धमकी भी दी जा रही थी। उन लोगों  पर शक भी है कि उन्हीं लोगों द्वारा मुझे इस तरह की घटना को अंजाम देकर डराना चाहते हैं। पर्सनल रंजिश का हो सकता है मामला फिलहाल पोड़ी थाने में मामला दर्ज कराया जा चुका है। पर सोचने वाली बे यह वी है कि कार में रात के समय केस 25000/ रु केस क्यों रखा गया था यह वी एक सोच का विषय है ।

पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर के द्वारा थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है उनकी i20 कार को क्षतिग्रस्त किया गया कुछ कागजात टायर चोरी कर ले गए हैं। मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 379, 427  अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।