IG अमरेश मिश्रा के सख्त निर्देश: मादक पदार्थ, अवैध शराब और चाकूबाजी पर लगेगी पूरी तरह रोक

IG अमरेश मिश्रा के सख्त निर्देश: मादक पदार्थ, अवैध शराब और चाकूबाजी पर लगेगी पूरी तरह रोक

25-Aug-2025    4:27:35 pm    56    Anita nishad

 धमतरी। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा (IPS) ने रविवार को धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले में बढ़ते अपराधों — चाकूबाजी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री — जैसे गंभीर मुद्दों पर सख्त चिंता जताते हुए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिसिंग में “एप्लिकेशन ऑफ माइंड” की आवश्यकता

IG मिश्रा ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरीक्षण कार्य में तेजी लाएं और सोच-समझकर निर्णय लें ताकि पुलिसिंग के नए मानक स्थापित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए व्यवहार, अनुशासन और निष्पक्षता बेहद जरूरी हैं।


मुख्य निर्देश बिंदुवार इस प्रकार हैं:

???? चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक:
– जिले में हाल ही में सामने आई चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए IG ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और निगरानी के निर्देश दिए।

???? मादक पदार्थ और अवैध शराब पर रोक:
– गांजा, सूखा नशा और शराब की अवैध बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाए। युवाओं को नशे की लत से बचाने हेतु सक्रिय पुलिस अभियान चलाने को कहा गया।

???? अनुशासन और टीमवर्क:
– सभी थाना और चौकी प्रभारियों को टीम भावना से कार्य करने, अनुशासन बनाए रखने और आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश।

???? हेलमेट और सड़क सुरक्षा:
– सभी पुलिसकर्मी स्वयं हेलमेट पहनें और जनता को भी प्रेरित करें। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान तेज़ करने की बात कही गई।


अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देश:

✔️ देर रात होटल-ढाबों की निगरानी:
– देर रात तक चलने वाले होटल, ढाबे, दुकानों पर समयबद्ध बंदी सुनिश्चित की जाए।
✔️ साइबर अपराध:
– साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
✔️ लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण:
– लंबित अपराध, चालान, मर्ग व शिकायतों का समयबद्ध समाधान अनिवार्य किया गया।
✔️ गौ-तस्करी व NDPS के तहत कार्रवाई:
– NDPS व गौ-तस्करी से जुड़े वाहनों की राजसात प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
✔️ नए क्रिमिनल लॉ की जानकारी:
– सभी अधिकारियों को New Criminal Laws की गहराई से समझ और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई।


IG का संदेश: निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहितकारी पुलिसिंग

बैठक के समापन में आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावशाली पुलिसिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा:

“पुलिसिंग का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना भी है।”

बैठक में उपस्थिति:

बैठक में धमतरी SP सूरज सिंह परिहार, सभी राजपत्रित अधिकारीरक्षित निरीक्षक, थाना व चौकी प्रभारी समेत जिले के सभी महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।