सरगुजा में शुरू हुआ AI रोबोटिक हेल्थ अब इलाज विदेश नहीं अंबिकापुर शहर में उपलब्ध

सरगुजा में शुरू हुआ AI रोबोटिक हेल्थ अब इलाज विदेश नहीं अंबिकापुर शहर में उपलब्ध

23-Mar-2026    6:25:49 pm    22    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो गया है।शहर में उद्भव फिजियोथैरेपी संस्थान की शुरुआत की गई है, जहां एडवांस्ड और एआई आधारित फिजियोथैरेपी तकनीक से मरीजों का इलाज किया जाएगा।यहां अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन के जरिए पैरालिसिस, कमर दर्द, पीठ दर्द सहित विभिन्न प्रकार के दर्द का इलाज संभव होगा।
खास बात यह है कि महिलाओं में होने वाली अलग-अलग शारीरिक समस्याओं के उपचार के लिए भी पहली बार छत्तीसगढ़ में रोबोटिक एआई तकनीक का उपयोग शुरू किया गया है।अब तक रिहैबिलिटेशन जैसी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को जर्मनी जैसे देशों का रुख करना पड़ता था,लेकिन अब यह सुविधा अंबिकापुर में ही उपलब्ध हो गई है, जिससे सरगुजा संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।एसआरएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. हर्षप्रीत सिंह टुटेजा के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कमर दर्द, पीठ दर्द और लकवा जैसे मामलों को देखते हुए इस सेंटर की शुरुआत की गई है।इस पहल से न केवल स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि उन्हें बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।