अवैध गांजा उडीसा से दिल्ली में खपाने के नियत से की जा रही थी तस्करी, बस्तर पुलिस ने चेकिंग के अवैध गांजा की तस्करी करने वालों पर की कार्यवाही

अवैध गांजा उडीसा से दिल्ली में खपाने के नियत से की जा रही थी तस्करी, बस्तर पुलिस ने चेकिंग के अवैध गांजा की तस्करी करने वालों पर की कार्यवाही

25-Jul-2022    4:57:03 pm    179    Sawankumar

बस्तर / छत्तीसगढ़  


अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा चार पहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार, बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान एक चार पहिया छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765 को रोक कर चेक किया गया। । आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम गांजा, 01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765 एवं मोबाईल 01 नग एवं 2650 रूपये नगद व अन्य कागजात जप्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत, 4 लाख रूपये आंकी गई है।