दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनें और भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनें और भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त

24-Jun-2026    7:56:41 am    165    सावन कुमार- संपादक

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरास चौक क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से मिक्सर मशीन, कटर मशीन सहित बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाला रॉ मैटेरियल जब्त किया गया।


जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के मालिक ने अपनी यूनिट उत्तर प्रदेश निवासी सानू नामक व्यक्ति को किराए पर दी थी। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 20 दिनों से फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। इसी दौरान परिसर में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर गार्ड ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध गुटखा निर्माण से संबंधित मशीनें और सामग्री बरामद हुई। मामले का खुलासा होने के बाद किरायेदार सानू फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई जेवरा चौकी क्षेत्र में की गई है।