धमतरी डीलक्स टीवी की खबर का असर महिला को जॉब देने के नाम पर अवैध संबंध बनाने की मांग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
धमतरी डीलक्स टीवी की खबर का बड़ा असर हुआ है ...पुलिस ने जिला अस्पताल के हैवान राहुल निर्मलकर को किया गिरफ्तार ...गौरव तलब हो कुछ रोज पूर्व धमतरी डीलक्स टीवी ने एक खबर प्रमुखता से दिखाई थी जिसमें एक आदिवासी महिला जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के अंदर वार्ड आया के लिए आवेदन भरी थी ...

आवेदन भरने के दो दिन बाद समिति के एक मेंबर राहुल निर्मलकर महिला को दो बार आमने सामने कहा था कि जॉब के लिए पैसा लगाता है अगर पैसा नहीं दे सकती तो आप पहले मेरे साथ अवैध संबंध बनाओ जिसके बाद सर्जन से बात करके तुम्हारी जॉब वार्ड आया में लगवा दूंगा युवक यही नहीं रुके आरोपी ने आगे कहा था कि कलेक्टर भी तुम्हे जॉब नहीं दे सकता ...महिला ने मना किया तो आरोपी ने हदें पार करने लगी मोबाइल फोन से महिला को परेशान करने में लग गया ...हताश होकर पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन को शिकायत की जिस खबर को धमतरी डीलक्स टीवी ने प्रमुखता से दिखाया था अब इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल निर्मलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ...

















