खबर का असर- खड़गवां नागपानी के पटवारी द्वारा पट्टा देने के एवज में की गई ग्रामीणों से अवैध वसूली के पैसे को ग्रामीणों को किया गया वापिस
खड़गवां/एमसीबी
जनपद खडगवा के ग्राम पंचायत आमाडांड के आश्रित ग्राम नागपानी के पण्डो जनजाति से ग्राम के पटवारी द्वारा की जा रही थी पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली जिसकी खबर हमारी टीम द्वारा ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट कर बनाई गई थी और इस संबंध में पटवारी से बात की गई थी तब उनके द्वारा कहा गया था की उन्होंने पैसा नही लिया है जिस पर हमारे पास साक्ष्य होने पर हमने खबर चलाई

खबर का असर यह हुआ कि नागपानी ग्राम के पटवारी द्वारा आनन-फानन में अपने अवैध वसूली को छुपाने के लिए वहां पर के ग्रामीणों को बुलाकर उन से लिया गया अवैध वसूली का पैसा वापस किया गया और साथ ही उनसे हाथ जोड़कर विनती की गई की हमारे उच्च अधिकारियों को या संबंधित अधिकारियों को हम हमारी शिकायत ना की जाए यह बोल कर उन्हें पैसा वापस कर दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि पटवारी ने जो कहा था कि मैंने पैसा नहीं लिया है स्पष्ट हो गया कि पैसा उन्होंने लिया था अब देखते हैं कि इस पर इनके ऊपर इनके उच्च अधिकारी किस तरह की कार्रवाई करते हैं

इसमें सम्मिलित इनके साथ ही मनोहर भी हैं जो उसी नाग पानी ग्राम के ही निवासी हैं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों को मनोहर जी ने पैसे दिए बुलाकर और कुछ को पटवारी ने दिए साथ ही ऐसी खबर भी है की अपने कृत्यों को दबाने के लिए पटवारी और उनके सहयोगियों द्वारा ग्रामीणों से जो की शिक्षित नहीं है से किसी कागजों पर हस्ताक्षर एवम अंगूठा लगवाया जा रहा है ।अब देखना यह है कि अपने गलतियों को छुपाने के लिए ये अभी किन किन तरीको को अपनाते हैं










-Banner.jpg)







