शासकीय शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिसके तहत शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षक स्कूलों के चिन्हांकन प्रक्रिया प्रमुखता से जारी
शासकीय शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिसके तहत शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षक स्कूलों के चिन्हांकन प्रक्रिया प्रमुखता से जारी है,भाटापारा मे भी इस दिशा मे सक्रियता नजर आ रही है,तथा विकासखंड शिक्षा कार्यालय मे बीओ रामजी पाल के नेतृत्व मे प्रक्रिया संपादन की गतिविधि जारी है,इस संबंध मे जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि भाटापारा ब्लाक मे 8 प्राथमिक एवं 2हाईस्कूल विद्यालयों मे एकल शिक्षक है,तथा क्षेत्र मे अतिशेष शिक्षकों की संख्या 85है एवं भाटापारा ब्लाक मे कोई भी विद्यालय शिक्षक विहिन नहीं है,गौरतलब है कि शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए वर्ष दर वर्ष नित नये प्रयोगो का सिलसिला जारी रहता है अब देखना यही है कि गुणवत्ता सुधार की दिशा मे यह प्रयोग कितना कारगर साबित होता है।

















