जमीनी विवाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गोलियों से भून पिता को उतारा मौत के घाट
आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में आरोपी बेटे अजीत द्वारा अपने 82 वर्षीय पिता को पहले शराब पिलाई गई और उसके बाद जमीन के एक टुकड़े को बौने के लिए उनसे बातचीत की गई थी।

इसी बात के दौरान दोनों में कहां सुनी हो गई और आरोपी बेटे ने अपने 82 वर्षीय पिता को अवैध तमंचे से दो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल पिता को अस्पताल में ले जाया गया , लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौके पर हापुड़ पुलिस के आला अधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई। हत्यारोपी बेटा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।

















