अंबिकापुर में समाजसेवी और अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने प्रेस वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने निरंतर संघर्ष को साझा किया
अंबिकापुर में समाजसेवी और अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने प्रेस वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने निरंतर संघर्ष को साझा किया, माता बहादुर कलारिन राज्य अलंकरण से सम्मानित शिल्पा पांडेय ने कहा कि यह सम्मान सरगुजा की जनता को समर्पित है।उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वे महिलाओं, किशोरियों और मानव तस्करी की शिकार बालिकाओं के लिए जागरूकता, कानूनी सहायता और पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं।

अंबिकापुर की सफाई दीदियों, आदिवासी पिंक साड़ी महिलाओं और किन्नर समुदाय को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उनके प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। वार्ता के अंत में उन्होंने अपने परिवार के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया।

















