बलौदाबाजार भाटापारा जिले में आरसेटी के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रशिक्षण के बाद पीएम आवास योजना के लिए मिलेगा रोजगार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आरसेटी के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण..प्रशिक्षण के बाद पीएम आवास योजना के लिए मिलेगा रोजगार।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन के सिमगा जनपद अंतर्गत ग्राम भटभेरा में ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आरसेटी रायपुर के माध्यम से 32 प्रतिभागियों (महिला - पुरुष) को राजमिस्त्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागीयो को राजमिस्त्री का दर्जा प्राप्त होगा। साथ ही इन्हें एनसीवीटी का सर्टिफिकेट प्राप्त होग़ा।

इस सर्टिफिकेट से राजमिस्त्री को बड़े-बड़े अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत काम करने का अवसर मिलेगा। सरकार की योजना से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को कौशल उन्नयन कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा प्रयास साबित होग़ा।सिमगा विकाशखण्ड कार्यक्रम अधिकारी अमित वैद्य ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अन्तर्गत महिला स्वसहायता समूह को राजमिस्त्री बना कर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।जिसके तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से 32 हितग्राहियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने में सहयोग करेंगे साथ ही बैंक के माध्यम से इन्हें लोन उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।

















