बिलासपुर/ सरकंडा क्षेत्र में सरेराह युवको की बेरहमी से पिटाई,,रेहान के सर ,पीठ और पैर में किया गया वार,,,video
बिलासपुर/सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है जिसमे कुछ लोगों ने मिलकर युवकों पर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा इलाके में रहने वाले सूरज यादव,राहुल यादव, दीपक साहू और उसके अन्य साथियों ने नूतन चौक में टायर पंचर का काम करने वाले रेहान और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया, यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा यही।
बताया जा रहा है कि आज 12:30 बजे के करीब रेहान अपने दोस्त अवि साहू और संकल्प पांडेय के साथ नूतन चौक से लंबोदर नगर जा रहे थे, इसी बीच आरोपियों ने अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रार्थियो पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसमे सरकंडा निवासी रेहान को सर पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई है। वही उसके दोस्तों के साथ भी मार पीट की, और पुलिस का सायरन सुनते ही वे फरार हो गए। जिसके बाद घायल अवस्था मे परार्थी थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा जहाँ मुलाइजा के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294 506 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

















