शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्रभाारी प्राचार्य दायित्व से पृथक

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्रभाारी प्राचार्य दायित्व से पृथक

05-Jan-2022    6:44:54 pm    157    Sawankumar

कोरिया 05 जनवरी 2022/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  श्याम धावड़े ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के ई संवर्ग व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य श्री शिव कुमार शुक्ला के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें प्राचार्य के दायित्व से पृथक कर दिया है।
उन्होंने संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सतेन्द्र कुमार सिंह को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य के समस्त दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।