हापुड़ नगर में कलयुगी मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम की छत से फेंक उतारा मौत के घाट पति से हुआ था विवाद
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हापुड़ शहर के मजिदपुरा मोहल्ले में एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को छत से फेंक कर मौत के घाट उतार दिया है। आपको बता दे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था

इसी विवाद में अपने पति से नाराजगी के चलते कलयुगी मां ने डेढ़ वर्ष से मासूम को बड़ी ही बेरहमी से छत से नीचे फेंक दिया जमीन पर गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले भी आपस में विवाद होने के बाद उसके मासूम बच्चे को जमीन पर पटका था और अब विवाद होने के बाद मासूम को छत से फेंक कर मौत के घाट उतार दिया है।

पति ने अपनी पत्नी की शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट मृतक के पिता वसीम

















