राजनांदगांव जिले के मानपुर स्थित आबकारी बैरियर में तैनात दो दैनिक वेतन भोगी गार्डस की पिटाई के मामले में दो पुलिस अफसरों को लाइन अटैच किया गया

राजनांदगांव जिले के मानपुर स्थित आबकारी बैरियर में तैनात दो दैनिक वेतन भोगी गार्डस की पिटाई के मामले में दो पुलिस अफसरों को लाइन अटैच किया गया

18-Nov-2021    6:53:39 pm    79    Sawankumar

राजनांदगांव जिले के मानपुर स्थित आबकारी बैरियर में तैनात दो दैनिक वेतन भोगी गार्डस की पिटाई के मामले में दो पुलिस अफसरों को लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल गढचिरौली से लौट रहे दो थानों के पुलिस के अफसरों के  द्वारा बेरहमी से मारपीट करते हुए पूरी रात थाने में यातना देने का आरोप है। बेरहमी से पिटाई के चलते दोनों युवक अस्पताल में भर्ती किये गए थे। इधर मानपुर के नगर वासी पूरी प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस के खिलाफ  सड़क पर लामबंद हो गए थे।  
 मानपुर थाने में पदस्थ दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है इसके साथ ही खडगांव  थाना प्रभारी हेमंत चंद्राकर तथा मदनवाडा थाना प्रभारी शशांक पुराणिक की भूमिका की जांच की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि मानपुर  बाजार में आबकारी विभाग का जांच बैरियर है उक्त बेरियर मे मानपुर निवासी दो युवक मुकेश ठाकुर, चौहान सिंह कलामे  दैनिक वेतन भोगी गार्ड का काम करते हैं रविवार रात लगभग 1बजे गढ़चिरौली  नक्सलियों का एनकाउंटर का तफ्तीश कर  मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल, खडगांव थाना प्रभारी हेमंवत चंद्राकर, मदनवाड़ा थाना प्रभारी शशांक पुराणिक की टीम  वापस लौट रही थी मानपुर पहुंचने पर आबकारी बेरियर  के बेरीकैट को लेकर पुलिस अफसर और जवानों ने दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की इसके साथ ही पुलिसिया मारपीट से कराह रहे दोनों गार्ड को पूरी रात मानपुर थाने में  सजा के तौर पर खड़ा रखा इस यातना के बाद दोनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं आज मानपुर के तमाम नगरवासी जनप्रतिनिधि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस के इस रवैए के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया इसके बाद दो मानपुर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करते हुए मदनवाड़ा तथा खडगांव थाना प्रभारी की भूमिका की मानपुर एडिशनल एसपी पुपलेश स्वयं जांच कर रहे हैं।