दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला के श्रीमती आरती,ने तीसरा स्थान पाया, ब्राउन मेडल जीतकर बढ़ाया अपने राज्य और जिले का नाम
एमसीबी/छत्तीसगढ़
आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक तीन दिवसीय खेल का आयोजन दिल्ली इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुआ जिसमें देश के सभी राज्यों से लगभग 5000 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभा दिखया जिसमें जूनियर, सीनियर, मास्टर, के सभी का अलग-अलग कंपटीशन हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ एमसीबी जिले के चिरमिरी की रहने वाली श्रीमती आरती खड़कवंशी ने डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस में तीसरा स्थान पाया ब्राउन मेडल जीत कर अपने राज्य तथा जिले का नाम रोशन किय

। श्रीमती आरती इससे पहले कई राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। वही हाल ही में छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय आयोजन के बाद उन्हें नेशनल खेलने का मौका दिल्ली में मिला।

नेशनल में जीत हासिल करने के बाद आरती का सपना एशिया कप में खेलने का है।

आरती सेल्फ डिपेंड वूमेन है। वह एसईसीएल चिरमिरी में बतौर क्लर्क ग्रेट 2 के पद पर कार्यरत है। साथ ही एक अच्छी हाउसवाइफ होने के साथ ही अपने खेल में रुचि रखते हुए समय निकालकर आज इस मुकाम पर पहुंची है ।आरती ने अपने जीत का श्रेय अपने गुरु जन और अपने परिवार के सभी सदस्यों को दीया।










-Banner.jpg)







