बैकुंठपुर गौरव पथ में बारिश के जमे पानी से राहगीरों की हो रही परेशानी को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने जिला प्रशासन से की मांग
बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 16 /18 से लगा हुआ बैकुंठपुर जनपद पंचायत वर्षा होते ही कई जगह पानी भर जाने से राहगीरों नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बैकुंठपुर के जनपद पंचायत में पानी की निकासी नहीं होने से गौरव पथ रोड खराब हो रहे हैं जिससे दूर दराज से आए हुए जनप्रतिनिधि एवं आम ग्रामीणों की परेशानीयो को देखते हुए जनपद पंचायत सीईओ जी का ध्यानाकर्षण कराया गया एवं जनपद पंचायत कांप्लेक्स में बने दुकानों के सामने भी पानी भरा रहता है

जनपद पंचायत के कई दुकानों की नीलामी हो चुकी है और दुकान का संचालन किया जा रहा है पर पानी निकासी के लिए नाली का व्यवस्था नहीं किया गया जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है वाहन चालकों के द्वारा गौरव पथ सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर सड़क में जमा बारिश के पानी के छीटे दुकान के अंदर चला जाता है वहीं दवा विक्रेताओं का कहना है की एक भी पानी निकासी की जगह नहीं है विडंबना देखिए जनपद पंचायत बैकुंठपुर से पूरे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य का संचालन यहां से होता है जनपद पंचायत जिला कोरिया

मुख्यालय बैकुंठपुर का अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आंसू बहा रहा है बगल में सिटी कोतवाली है वही सामने में जिला चिकित्सालय है मरीजों के परिजनों को दवाई लेने के लिए आना जाना पड़ता है दवा दुकान संचालकों के द्वारा मांग की गई है कि पानी निकासी का व्यवस्था बनाया जाए

















