ग्राम कोलिहा में नवगठित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का लोकार्पण किसानों में उत्साह

ग्राम कोलिहा में नवगठित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का लोकार्पण किसानों में उत्साह

16-Apr-2026    6:50:26 pm    24    सावन कुमार- संपादक

सिमगा ब्लॉक के ग्राम कोलिहा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 532) का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
लंबे समय से चली आ रही उक्त समिति की मांग पूरी होने पर ग्रामवासियों एवं किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समिति का विधिवत किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को अब धान बिक्री एवं खाद की उपलब्धता में काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय किसानों ने इस पहल को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश शर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, रोहरा जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. आशीष तोडर जी. समिति  अध्यक्ष समारु यदु, जनपद सदस्य रामजी निषाद, नारायण साहू, सरपंचगण गीता संतोष साहू, गिरधर साहू, लुकेश पाठक, आदि उपस्थित उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस समिति के शुरू होने से किसानों को सहकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलेगा और उन्हें कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक गण भी उपस्थित हुए।