निजात अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का किया उद्धघाटन

निजात अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का किया उद्धघाटन

27-Oct-2021    1:41:28 pm    106    Sawankumar

कोरिया जिले में कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं निजात अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आईजी सरगुजा को बताया गया कि निजात अभियान के तहत कुल 165 से ज्यादा जन जागरूकता कार्यक्रम, कोरिया पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाहियां एवं कॉउंसलिंग की जा रही है,

इसी काउंसलिंग के तारतम्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापित किया गया है जिसके तहत नशे में लिप्त लोगों की काउंसलिंग एवं उन्हें इस नशे से निजात दिलाने हेतु दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिस कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस शुभारंभ के मौके पर जिला दंडाधिकारी कोरिया श्री श्याम धावडे सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत सीएमएचओ कोरिया श्री रामेश्वर शर्मा सहित भारी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।