विधानसभा अध्यक्ष  महंत द्वारा गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान प्रवेश द्वार पर किया गया सोवेनियर शॉप एवं कैंटीन का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष महंत द्वारा गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान प्रवेश द्वार पर किया गया सोवेनियर शॉप एवं कैंटीन का शुभारंभ

17-Aug-2021    6:21:45 pm    91    Sawankumar

 कोरिया - विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कोरिया जिला प्रवास के तीसरे दिन उन्होंने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र सोनहत अंतर्गत मेन्ड्रा गेट स्थित सोवेनियर शॉप तथा गढकलेवा कैन्टीन का शुभारंभ किया।  महंत ने सोवेनियर शॉप में सामग्री का अवलोकन कर प्रशंसा की। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप यहां से सामग्री का क्रय कर स्वयं भुगतान भी किया। इस दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो तथा संचालक राष्ट्रीय उद्यान भी मौजूद रहे।
इसके बाद  महंत एवं  कमरो के द्वारा मेन्ड्रा गेट में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम सोनहत  प्रशांत कुशवाहा, सीईओ जनपद पंचायत सोनहत  आर एस सेंगर, पार्क परिक्षेत्राधिकारी सोनहत  महेश टुंडे, पार्क परिक्षेत्राधिकारी रायगढ़  शैलेंद्र सिंह, पार्क परिक्षेत्राधिकारी  वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पार्क परिक्षेत्राधिकारी  नोखेलाल यादव, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।