पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना
भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम के मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर कांग्रेस पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्षदों ने उन पर मनमानी का आरोप लगाया है।।
धरने पर बैठे कर नारेबाजी कर रहे ये सभी भिलाई नगर निगम मे कांग्रेस के पार्षद हैं। इन सभी आरोप है कि आयुक्त राजीव पांडे कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में भेदभाव कर रहे हैं। सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों की भी अनदेखी की जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के लिए आवंटित राशि तक नहीं दी जा रही। एक पार्षद ने सवाल उठाया कि "क्या कमिश्नर इन पैसों से खुद का मकान बनाना चाहते हैं?" उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में समान रूप से राशि और सुविधाएं दी जाएं।धरने पर बैठे पार्षदों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।वहीं अपने उपर लग रहे सभी आरोपों को भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडे ने अपनी सफाई में कहा, मेरा चैंबर सभी के लिए खुला है। जो भी समस्या है, वे मुझसे मिलकर बात कर सकते हैं। नियम के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करूंगा,लेकिन पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन जरूरी है।।

















