बैठक में लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के दिये निर्देश
संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा ने समय सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति ई-कोर्ट क्रियान्वयन, तथा भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों व मुआवजा भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों को लक्ष्य लेकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार को लंबित प्रकरणों जल्द से जल्द निराकरण करने के दिये निर्देश दिये।










-Banner.jpg)







