20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जिले में सघन कोविड टीकाकरण अभियान - कलेक्टर धावड़े

20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जिले में सघन कोविड टीकाकरण अभियान - कलेक्टर धावड़े

20-Sep-2021    3:46:34 pm    310    Sawankumar

कोरिया -कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में आज 20 सितम्बर से सघन कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, नगरीय निकायों के अधिकारियों, एवं पंचायत के नोडल जिला स्तर अधिकारियों, वन विभाग, आयुर्वेद विभाग एवं शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए शत-प्रतिशत प्रथम डोज़ टीकाकरण सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान के संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वैक्सीन की कमी नहीं होगी। कोई भी समस्या आने पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा मदद की जाएगी।

टीकाकरण केंद्र बढ़ेंगे और मोबाइल टीम के द्वारा डोर-टू-डोर भी होगा टीकाकरण
वैश्विक महामारी कोविड 19 के तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए जिले में 20 से 30 सितंबर तक मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाने के लिए टीकाकरण केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल टीम द्वारा डोर टू डोर जाने के भी निर्देश दिए। वर्तमान में जिले लगभग 1 लाख टीके उपलब्ध है। 

टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर ने जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, ग्राम पंचायत सरपंच एवं सदस्यों, समाज प्रमुखों, धर्मगुरुओं की सहभागिता लेने को कहा। इसी तरह सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।  
उन्होंने पूरे प्रशासनिक अमले को टीकाकरण अभियान में शामिल होने कहा जिससे जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण हो और कोविड 19 की तीसरी लहर से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

समयसीमा की बैठक में श्री धावड़े ने जाति प्रमाण पत्र हेतु आयोजित शिविरों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने से कोई भी वंचित ना रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को यह सुनिश्चित करने को कहा कि राशन कार्ड, पेंशन के कोई भी प्रकरण पेंडिंग न हो। वनाधिकार पट्टा, ऋणपुस्तिका की जानकारी लोंगो को दे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो तथा लाभान्वित हो सकें।
बैठक में श्री धावड़े द्वारा केसीसी शिविरों कि जानकारी लेते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के के लिए कल्याणकारी योजना है। इसका ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिले। बता दें कि 13 सितम्बर से केसीसी शिविर फिर प्रारम्भ किया गया है। यह 01 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।