अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 9 कुंटल गांजा के साथ गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 9 कुंटल गांजा के साथ गिरफ्तार

17-Jul-2021    1:49:36 pm    168    Sawankumar

रिपोर्ट-  प्रहलाद साहू



 
धान की भूसी  के अंदर छुपा कर  गांजा का परिवहन किया जा रहा  था जिसे चिल्फी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पर्दाफाश किया है
 
आप को बता दे कि धान की भूसी के अंदर छिपाकर  आईसर ट्रक में 9 क्विंटल गांजा ले जा रहा था गांजा जिसे चिल्फी पुलिस ने
मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार आईशर ट्रक को रुकवाकर घेराबंदी करते हुवे  तलाशी ली गई । ट्रक में एक व्यक्ति जो ट्रक का चालक था  अपना नाम मनोज कुमार निषाद पिता गोधन निषाद उम्र 29 वर्ष साकिन सारंगढ़ जिला सारंगढ़ जिला रायगढ़ हाल मुकाम बरगद उड़ीसा का होना बताया । व ट्रक कि  डाले की तलाशी लेने पर  कुल 915 पैकेट गाजा जो खाखी रंग की टैप से लिपटा था । ऊपर से भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियो में भूसी भरकर गाजे को ढक दिया गया था । जिसे बोरियो को हटाकर कुल 915 पैकेट गाजे का कुल वजन 916 किलो (9 कविल्टन 16 किलोग्राम ) पाया गया ।  जप्त गाजे की कुल कीमत 91 लाख 61 हजार 100 रुपये व वाहन 10 लाख कुल जुमला 1 करोड़ 1 लाख 61 हजार 100 रुपये जप्त किया गया  है.आरोपी का पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाए जाने पर   कानूनी प्रकिया व कोविड नियमो का पालन करते हुवे गिरफ्तारी व जप्ती की कार्यवाही की गई है ।