अमृत सागर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कराया गया नेवता भोज का आयोजन
अमृत सागर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कराया गया नेवता भोज का आयोजन
चंद्रप्रकाश टोंडे :विकासखंड सिमगा के संकुल स्त्रोत केन्द्र चौरेंगा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंदेरी में दिनांक 21/03/2024 को न्योता भोज का आयोजन कराया गया। यह भोज ग्राम पंचायत चंदेरी के अमृत सागर महिला स्वसहायता समूह व शाला के समस्त शिक्षक के सहयोग से आयोजित किया गया।इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री शिवकुमार गेंदले ने मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्रदान किए
न्योता भोज में खीर, पुडी, केला,अंगूर,भजिया,जलेबी,आचार,पापड़ ,बड़ा एवं सलाद वितरण किया गया! सहायक सचिव उमेश गोस्वामी ने बताया कि न्योता भोज में आज 86 बच्चे शामिल हुए इस भोज कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. गेंदले , ग्राम पंचायत चंदेरी के सरपंच श्री विशालदास मानिकपुरी, उपसरपंच महेंद्र भारती, सभी पंचगन, अमृत स्व सहायता समुह के सदस्य तथा संकुल प्रभारी श्री आर.के.ध्रुव (संकुल केंद्र-बनसंकरा), प्रधानपाठक श्री गणेश राम सेन व संकुल समन्वयक श्री रोशन साहू के साथ संस्था के शिक्षकगण भी उपस्थिति हुए, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वसहायता समूह तथा उपस्थित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस प्रकार के आयोजन करते रहने हेतु आवश्यक सुझाव सह दिशानिर्देश प्रदान किया गया।










-Banner.jpg)







