कामता स्कूल में न्योता भोज का आयोजन
शासकीय प्राथमिक शाला कामता में न्योता भोज का आयोजन किया गया इस न्योता भोज का आयोजन स्कूल के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ के द्वारा स्कूल के बच्चों को खीर पुरी केला पापड़ एवं दो प्रकार की सब्जी आदि खिलाकर किया गया नोडल प्राचार्य श्री सार्वा सर ,सीएसी श्री देवांगन सर प्रधान पाठक श्रीमती मनीषा वर्मा शिक्षक मीनाक्षी देवांगन रिचा बाला गुप्ता एवं अतिश साहू सर के द्वारा बच्चों को परोसकर खिलाया गया इस विशेष पकवान को पाकर बच्चे बहुत आनंदित हुए इस प्रकार के आयोजन से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गेंदले सर , बीआरसीसी पाटकर सर एवं नोडल प्राचार्य श्री सार्वा सर के द्वारा इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं समस्त स्टाफ को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी गई ।

















