जनकपुर- तेंदुए ने ली फिर एक व्यक्ति की जान कब खत्म हो गा ये मौत का सिलसिला, डर के साए में जी रहे हैं ग्रामवासी

जनकपुर- तेंदुए ने ली फिर एक व्यक्ति की जान कब खत्म हो गा ये मौत का सिलसिला, डर के साए में जी रहे हैं ग्रामवासी

15-Jan-2023    10:46:52 pm    114    सावन कुमार- संपादक

जनकपुर/मनेंद्रगढ़

 

 

 

 

आप को बता दे की जानकारी के मुताबिक आदमखोर तेंदुए ने आज शाम लगभग 5,30 बजे एक आदमी को उतारा मौत के घाट, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के अंर्तगत वन परिक्षेत्र जनकपुर के ग्राम कुंवारी और नौढिया के 50 वर्षीय रमदवन को मार डाला,रमदवन बैगा अपने घर के पीछे खेत मे लगे अरहर के फसल को देखकर लौट रहा था तभी आदमखोर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली, इसके पूर्व भी उक्त क्षेत्र में इसकी दहशत बनी हुई

थी,और उसने पहले कुँवारपुर परिक्षेत्र के ग्राम गौधोरा निवासी 65 वर्षीय महिला फुलझरिया,उसके बाद छपरा टोला निवासी घायल हुई और उमाबाई की मौत हुई, इस सन्दर्भ में वन परिक्षेत्र जनकपुर के वन परिक्षेत्राधिकारी चन्द्रमणि तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नियमानुसार कार्यवाही कर शव परीक्षण के बाद अस्पताल पहुंचाया गया उन्होंने बताया कि उक्त तेंदुए को पकड़ने तरह तरह के उपाय किये जा रहे हैं,प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ही कांकेर से आया जांच दल अपनी रिपोर्ट देकर रवाना हुई है,जिसमे बताया गया व स्थानीय मीडिया में प्रकाशित कर बताया गया कि ये जानवर आदमखोर नही है बल्कि एक मादा तेंदुआ हैं जो अपने बच्चों के साथ घूम रही है. आज इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद एक निर्दोष की जान गई जो ये साबित करता है कि ये तेंदुआ आदमखोर है हमले ने क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल कर दिया है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है।ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश दिया जाय जिससे हम ग्राम वाशी बेखौफ अपना जीवन बसर कर सकें।