स्वतंत्रता दिवस 2025 पर Jio Hotstar का खास तोहफा: फ्री में पाएं एक दिन का एक्सेस

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर Jio Hotstar का खास तोहफा: फ्री में पाएं एक दिन का एक्सेस

15-Aug-2025    5:01:12 pm    35    Anita nishad

 

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर Jio Hotstar ने अपने यूजर्स के लिए खास उपहार दिया है। अगर आपके पास Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी चिंता मत करें। इस खास दिन पर Jio Hotstar सभी यूजर्स को एक दिन का फ्री एक्सेस प्रदान कर रहा है, जिससे आप अपनी पसंदीदा मूवी, शोज और अन्य कंटेंट का आनंद बिना किसी चार्ज के उठा सकते हैं।

इस समय Jio Hotstar पर चल रहा है 'ऑपरेशन तिरंगा' कैंपेन, जो प्रेरणादायक और सूचनात्मक कहानियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम करता है। यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लंबे समय से Jio Hotstar का कंटेंट देखना चाहते थे, लेकिन सब्सक्रिप्शन न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

फ्री एक्सेस का फायदा कैसे उठाएं?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी में Jio Hotstar ऐप डाउनलोड करें।

  • ऐप में अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करें।

  • लॉग-इन होते ही आप आज पूरे दिन बिना सब्सक्रिप्शन के मुफ्त कंटेंट देख सकते हैं।

  • यह फ्री एक्सेस आज रात 11:59 बजे तक वैध रहेगा, उसके बाद कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा।

तो देर किस बात की? इस स्वतंत्रता दिवस पर Jio Hotstar के फ्री एक्सेस का फायदा उठाएं और अपनी पसंदीदा फिल्में और शोज का लुत्फ उठाएं।