जोगी कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार व राज्य का किया पुतला दहन।
रिपोर्टर:- प्रहलाद साहू
आए दिन डीजल पेट्रोल की कीमत में हो रहे जनता इजाफा .साथ ही बढ़ती महंगाई को लेकर जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केसरवानी के नेतृत्व में सहसपुर लोहारा मे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनो का पुतला दहन किया है .
बता दें कि:- पुतला दहन के साथ साथ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया है . इस बीच पुलिस और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमा झपटी हुई और एक नही दो-दो पुतला जोगी कांग्रेस के कार्यकताओं ने जलाया है। पुतला दहन के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनील केसरवानी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनो एक हि सिक्के के पहलू है एक सांपनाथ एक नागनाथ है जो सिर्फ जनता को डसने का काम कर रहे है .साथ ही एक दिन पूर्व कांग्रेस के द्वारा निकाले गए साइकिल रैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के लोग सिर्फ दिखावे की राजनीति करते है इन्हें वास्तव आम जनता की चिंता ही नही है अगर इनको आम जनता की चिंता है तो जो राज्य सरकार टैक्स लगा रही है वह टैक्स सरकार क्यो नही हटाती
सुनील केसरवानी जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस कबीरधाम
आशीष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष

















