पत्रकार अज़ीम अंसारी पर हुए जानलेवा हमले का पत्रकार संघ के सदियों ने किया विरोध...कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को सौंपा ज्ञापन...
आज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार अजीम अंसारी के ऊपर किए गए जानलेवा हमला के विरोध में कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया। एवं पुलिस महानिरिक्षक द्वारा दोषियों पर पूर्ण कार्यवाही करने का अस्वासन दिया गया । साथ ही साथ हमारे पत्रकार साथी अजीम अंसारी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी । जिसमें उपस्थित प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र सोनी ,प्रदेश प्रभारी द्रोणाचर्य दुबे ,सचिव कविराज विश्वकर्मा, अम्बिकापुर जिला अध्यक्ष आकाश जायसवाल, रवि मिश्रा, महेंद्र सिंह, विशाल दास उपस्थित रहे ।









-Banner.jpg)








