घर से बुलाकर कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा
खबर यूपी के हापुड़ जिले से है। जहां बड़े ही निर्मम तरीके से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हापुड़ शहर के जवाहर गंज निवासी कमल वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कमल वर्मा के साथ बड़ी ही बेरहमी के साथ मारपीट की गई कमल वर्मा को अस्पताल लेकर एक ई रिक्शा चालक पहुंचा।डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि कमल वर्मा की मौत हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन जिस तरीके से कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा गया है।उसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

















