कटघोरा-लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर वन मण्डल कार्यालय का घेराव

कटघोरा-लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर वन मण्डल कार्यालय का घेराव

28-Apr-2023    10:15:08 pm    97    सावन कुमार- संपादक

आप को बता दे कि कोरबा जिले के कटघोरा वन मण्डल में पिछले 3 सालों से लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर आज बड़ी संख्या में जड़गा, एतमा नगर व केंदई रेंज के मजदूरों ने कटघोरा डिवीजन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठे तथा उनके समर्थन देते हुए पाली तानाखार विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी उनके साथ धरना प्रदर्शन में बैठे, वन विभाग द्वारा सन्तष्टिपूर्वक जवाब न मिलने पर 1 मई मजदूर दिवस से अनिश्चितकालीन धरना की दी चेतावनी

बतादें कि कटघोरा वनमण्डल अन्तर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तीन वर्षों में कई करोड़ रुपए के निर्माण कार्य विभिन्न योजनाओं से हुए हैं। लेकिन सप्लायर और ठेकेदारों का तो भुगतान रोज हो रहा है लेकिन दो ढाई सौ मजदूरों को छह माह, चार माह काम कराकर भुगतान करना भूल गए । पीड़ित मजदूर कई बार वनमण्डल के चौखट तक अपनी फरियाद लगा चुके हैं वन विभाग के कर्मचारियों के काम कराने के पश्चात इस तरह की गैर जिम्मेदाराना जवाब और डीएफओ की असंवेदन शीलता से त्रस्त होकर मजदूर अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई पाने सड़क पर उतरने को आमादा हो गए हैं और आज कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे। कटघोरा वन मण्डल के एसडीओ संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे व सभी से बात की लेकिन मजदूर अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। और कार्यालय के पास ही दोपहर का खाना भी बनाया। शाम होते तक वन विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर बीजेपी पदाधिकारियों ने वन मण्डल के संबंधित अधिकारीयो व कर्मचारियों के खिलाफ कटघोरा थाना में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया और सोमवार 1 मई मजदूर दिवस को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने व संबंधित वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग किये जाने का निर्णय लिया।