कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर 13 सितम्बर से फिर शुरू हुआ केसीसी शिविर

कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर 13 सितम्बर से फिर शुरू हुआ केसीसी शिविर

15-Sep-2021    5:54:49 pm    52    Sawankumar

कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार कोरिया जिले में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाकर इसका लाभ दिलाने हेतु 13 सितम्बर से फिर समस्त विकासखंडों में समिति स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेगें। कलेक्टर के निर्देश पर यह शिविर शत प्रतिशत किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने हेतु लगातार जारी रहेगें।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषि विभाग के अलावा पुशपालन, वन अधिकार पत्रक धारी किसान, मत्स्य कृषक, उद्यानिकी, रेशम विभाग से अंतर्गत सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है।
सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक ने बातया कि 13 सितम्बर से शुरू हुए शिविर में दो दिनों में ही जिले में 1 हजार 155 केसीसी जारी किया गया है। जिसमें 13 सितम्बर को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गिरजापुर, छिदडांड, सोनहत के ग्राम कोडा, खड़गवां, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चैनपुर एवं जनकपुर के ग्राम जनकपुर में लगाए गए शिविर में 631 केसीसी जारी किए गए एवं 14 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम धौराटिकरा, तरगंवा, खड़गवा के ग्राम चिरमी, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ ग्राम बरबसपुर एवं जनकपुर के ग्राम माडीसरई में लगाए गए शिविर में कुल 524 का केसीसी बनाया गया