मोबाइल फोन कवर में नोट और कार्ड रखना हो सकता है जानलेवा! तुरंत छोड़ दें यह आदत

मोबाइल फोन कवर में नोट और कार्ड रखना हो सकता है जानलेवा! तुरंत छोड़ दें यह आदत

01-Sep-2025    1:56:38 pm    91    Anita nishad

 टेक्नोलॉजी के इस दौर में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। फोन से बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया का सारे काम संभव है। लेकिन कई बार हम लापरवाही भी कर देते है, जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं।

आपने देखा होगा कि कई लोग मोबाइल फोन के कवर में नोट और एटीएम/क्रेडिट कार्ड रखना। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आदत न केवल आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

आग लगने और बैटरी फटने का खतरा:
विशेषज्ञों और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत ओवरहीटिंग, आग लगने और यहां तक कि बैटरी फटने जैसे खतरनाक हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने फोन कवर में नकदी या कार्ड रखते हैं, तो अब सतर्क होने का समय आ गया है।

1. ओवरहीटिंग और आग लगने का खतरा
जब स्मार्टफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है, या चार्जिंग के दौरान उसे ऑपरेट किया जाता है, तो डिवाइस का तापमान तेजी से बढ़ता है। यदि फोन के कवर में नोट या कार्ड रखे हों, तो वे हीट को बाहर निकलने से रोकते हैं। ऐसे में यह फोन की बैटरी और प्रोसेसर पर दबाव बढ़ा देता है, जिससे फोन में आग लगने या बैटरी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. खराब हो सकते हैं कार्ड्स:
कई लोग अपने एटीएम और क्रेडिट कार्ड भी मोबाइल के बैक कवर में रखते हैं। लेकिन यह आपके कार्ड्स को खराब कर सकता है। दरअसल, स्मार्टफोन में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होते हैं जो मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न करते हैं, खासकर वायरलेस चार्जिंग या NFC जैसी तकनीकों में। यह फील्ड आपके डेबिट/क्रेडिट कार्ड के मैग्नेटिक स्ट्रिप को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कार्ड अमान्य हो सकता है और आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

3. नोट्स पर मौजूद केमिकल्स से खतरा:
करेंसी नोट्स पर कई प्रकार के केमिकल्स और रंग होते हैं जो गर्मी को अवशोषित कर सकते हैं, लेकिन बाहर निकलने नहीं देते। ये केमिकल्स फोन के तापमान को और बढ़ा देते हैं और फायर हज़ार्ड की स्थिति बना सकते हैं।

4. नकली या लोकल मोबाइल कवर से बढ़ता खतरा:
अधिकतर लोग फोन की सुरक्षा के लिए लोकल या सस्ते मोबाइल कवर का इस्तेमाल करते हैं जो न तो गर्मी को बाहर निकलने देते हैं और न ही कोई सुरक्षा स्टैंडर्ड फॉलो करते हैं। इससे फोन के अंदर का तापमान नियंत्रण से बाहर हो सकता है और विस्फोट या आग जैसी घटनाएं हो सकती हैं।