भाजपा खड़गवां मंडल में भाजयुमो के तत्वाधान में जनपद क्षेत्र के दस पंचायतों के 267 नव युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा खड़गवां मंडल में भाजयुमो के तत्वाधान में जनपद क्षेत्र के दस पंचायतों के 267 नव युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

20-Oct-2022    9:42:54 am    111    Sawankumar

खड़गवां। भाजपा खड़गवां मंडल में भाजयुमो के तत्वाधान में जनपद क्षेत्र के दस पंचायतों के 267 नव युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

खड़गवां जनपद क्षेत्र के सामुदायिक भवन में भाजपा खड़गवां मंडल द्वारा नए जुड़ रहे कार्यकर्ताओ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दस ग्राम पंचायतों के 267 युवक युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस दौरान सभी को अतिथियों के द्वारा भाजपा गमछा पहनकर स्वागत किया गया।
 
तदुपरांत सभी नव प्रवेश कार्यकर्ताओ का ऑनलाइन पंजीयन भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने नए शामिल हुए सभी नव युवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर मैं आप सभी का स्वागत करता हु। आज देश का युवा तय कर रहा है कि उन्हें परिवार वाद से परे हटकर देश व प्रदेश का सही विकास करने वालो के साथ आगे बढ़ना है। आप सभी अभी युवा है अपने अपने क्षेत्र में आप सभी की जिम्मेदारी है कि अपने स्थानीयजनों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए, देश मे हो रहे बदलावों से उन्हें रूबरू करवाये।
इस दौरान भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि सभी युवाओं का हम स्वागत करते है आप सभी के ऊर्जा से हम नए आयाम तय करेंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर आसीन हो सकता है। यह और किसी पार्टी में संभव नही है आप सभी अभी युवा है आगे चलकर आप सभी के बीच से ही किसी न किसी को पार्टी की कमान संभालने का अवसर भविष्य में मिलेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे, मंडल अध्यक्ष खड़गवां जनार्दन साहू, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री सुशील सिंह, अरूणोदय पांडे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राम प्रताप, राजेन्द्र दास, विजेंद्र देवांगन, अब्दुल हमीद खान, सतेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद साहू, राम सिंह, विनोद मरावी, पप्पू महाकाल, सुस्मा, समसुन निशा, सुमन सेसर, अंकित शर्मा उपस्थित रहे।