बीच सड़क पर के काट कर जन्मदिन मनाने वाले आरोपियों को खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीच सड़क पर के काट कर जन्मदिन मनाने वाले आरोपियों को खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

30-Oct-2025    7:51:34 am    177    सावन कुमार- संपादक

एमसीबी / खड़गवा - सोशल मिडिया वाटसअप प्लेट फार्म पर मेन रोड में आतिशबाजी कर कार के बोनट मे केक काटकर जन्मदिन मनाने का विडीयो प्रसारण हो रहा है कि सूचना पर पता किया गया जो दिनांक 27. 10.25 को रात्रि करीब 8.00 बजे अटल चौक खडगवा बिलासपुर चिरमिरी स्टेट हाईवे पर एक सफेद रंग की कार को खड़ी कर के संग्राम गुप्ता के द्वारा अन्य लोगो के साथ कार के बोनट के उपर केक रखकर काटते हुये व आतिशबाजी व पटाखा फोडते हुये अपना जन्मदिन मनाया गया था घटना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते

हुए आरोपी संग्राम गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता के विरूद्ध अपराध कायम कर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी संग्राम गुप्ता को तलब कर घटना के संबंध मे पुछताछ किया गया जो अपने साथियो प्रकाश सिंह कुशवाहा, नियाज खांन,
सददाम अहमद, माखनलाल, राहुल विश्वकर्मा, कुनाल साहू सभी साकिनान खडगवा के साथ सार्वजनिक स्थान अटल चौक खडगवा स्टेट हाईवे रोड बिलासपुर चिरमिरी पर अपनी कार
क्रमाक सी.जी 16 सी.क्यू 0865 के बोनट पर केक रखकर आतिशबाजी कर पटाखा फोड कर साथियो के साथ अपना जन्मदिन मनाना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मारूती स्वीफट कार क्रमाक सी.जी 16 सी.क्यू 0865 को मय दस्तावेज के दिनांक 29.10.25 को जप्त कर आरोपियों को गिरफतार किया गया।