थाना- खड़गवा का चलित थाना कार्यक्रम का सफल आयोजन  ग्राम पंचायत भवन, ग्राम जरौंधा

थाना- खड़गवा का चलित थाना कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत भवन, ग्राम जरौंधा

17-Jan-2026    7:18:41 pm    74    सावन कुमार- संपादक

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना खडगवां के आश्रित ग्राम जरौंधा स्थित ग्राम पंचायत भवन में "चलित थाना "कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी खडगवां एवं पुलिस स्टॉफ द्वारा  संपन्न किया गया.
उक्त कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी – श्रीमती रत्ना सिंह(IPS) की गरिमामयी उपस्थिती के साथ ही थाना प्रभारी खडगवां – श्री सुनील तिवारी, ग्राम पंचायत जरौंधा के सरपंच – श्री प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत सचिव – श्री रामाधार साहू, वार्ड पंच, हाई स्कूल जरौंधा के प्राचार्य – श्री जाटवार सर, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के महिला एवं पुरुष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
???? कार्यक्रम का उद्देश्य
चलित थाना कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पुलिस से सीधे जोड़ना एवं जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
???? प्रमुख जानकारी
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों एवं छात्र-छात्राओं को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी – श्रीमती रत्ना सिंह(IPS) द्वारा महत्पूर्ण निम्न जानकारी दी गई 
✔️ साइबर अपराध से बचाव
✔️ ऑनलाइन ठगी के तरीकों व उससे सुरक्षा
✔️ यातायात नियमों का पालन
✔️ कानूनी अधिकार व सुरक्षा उपाय
के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें तथा सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
 
???? इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।साथ ही अपने जिले के पुलिस अधीक्षक क़ो अपने बीच उपस्थित पाकर छात्राये व ग्रामीण उत्साहित हुवे.
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✨ जनहित में पुलिस – जनता के साथ ✨