किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

15-Nov-2022    10:50:33 pm    158    Sawankumar

 एमसीबी/छत्तीसगढ़


 
 
 
आप को बता दे कि किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी ने दिनांक 14 नवंबर 2022 बाल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज रायपुर में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ प्रेम सिंह साय टेकॉम ,सचिव द्वारिकाधीश, विधायक सत्य नारायण शर्मा, रायपुर मेयर एजाज ढेवर की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ प्रेम सिंह साय टेकॉम जी के कर कमलों से डी.एम.सी श्री मनोज पांडेय  ने अपनी टीम के साथ स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 5 स्टार रैंक का अवार्ड ओवरऑल 99.9 अंक का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
 
विद्यालय ने यह रिकॉर्ड हासिल कर पूरे प्रदेश में एक नया इतिहास रचा। पूरा कोरिया जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. इस अवसर पर डी.एम.सी श्री मनोज पांडेय ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे  जिले के लिए अविस्मरणीय है किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी स्कूल ने स्वच्छता अवार्ड प्राप्त कर पूरे प्रदेश में कोरिया जिले का मान बढ़ाया है इसके लिए हल्दीबाड़ी स्कूल के प्राचार्य एवम सभी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। 

इस उपलब्धि पर ए.पी.सी राज चापेकर ने कहा किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी स्कूल ने स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार प्राप्त कर राजधानी में कोरिया जिले का मान बढ़ाया है इसके लिए विद्यालय परिवार को  बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर ए.बी.ओ श्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा की किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हल्दीबाड़ी  ने खडगवां विकासखंड का नाम पूरे प्रदेश में अव्वल रखा इसके लिए मैं पूरे खडगवां विकासखंड की तरफ से  हल्दीबाड़ी स्कूल को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और आगे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर खडगवां एवं कोरिया का मान बढ़ाएं। ऐसी आशा रखता हूं।

इस अवसर पर सी.ए.सी हल्दीबाड़ी श्री राजेश प्रताप सिंह ने कहा की मेहनत रंग लाई, विद्यालय  स्वच्छता  को लेकर सभी गतिविधियों में जिले में अपनी अलग पहचान बनाये हुए इसके लिए  प्राचार्य एवं पूरे स्टाफ की टीम को बधाई एवम शुभकामना देता हूँ।      इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पोलाई ने  विद्यालय ने  इस उपलब्धि पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा हम सब की मेहनत का फल है साथ ही साथ प्राचार्य एवं पूरे स्टाफ की टीम को बधाई देते हुए कहा आप लोगों ने स्वच्छता के लिए जो भी कार्य किया है उससे संपूर्ण जिला गौरवान्वित हुआ है। 
    इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती माधुरी सिंह ने कहा की स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर राजधानी में अपना परचम लहराया है इससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है इसका पूरा श्रेय मैं अपने विद्यालय की पूरी टीम को देती हूं जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्य को अंजाम दिया सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैनेजर अशोक साहू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा हम सब की मेहनत का फल है निश्चित रूप से हम आगे भी विद्यालय को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रयासरत रहेंगे।

       SVP की प्रभारी अंकिता सिंह ने कहा  कि यह पुरस्कार सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों की मेहनत का फल है जिन्होंने तन  मन धन  से विद्यालय की साफ सफाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उसी का परिणाम स्वरूप विद्यालय नए मुकाम हासिल  कर  प्रदेश में अपना इतिहास रचा।निश्चित रूप से आगे भी प्रयास करते रहेंगे और राष्ट्रीय स्तर का भी मुकाम हासिल करके रहेंगे।
      इस राज्य स्तरीय पुरस्कार को प्राप्त करने में स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती माधुरी सिंह, एकाउंटेंट एवम SVP प्रभारी अंकिता सिंह, मैनेजर अशोक साहू, सहायक शिक्षिका कुमारी पूनम देवांगन, कुमारी सविता राठिया, श्रीमती संगीता चक्रवर्ती, कुमारी शीतल सारथी, कुमारी खुशबु पुहुप, श्रीमती उमा एवम भृत्य आशा देवी, रधिया बाई, भैया लाल का पूर्ण एवम सराहनीय योगदान रहा।