किसान जोड़ो सम्मान यात्रा पहुंची मनेंद्रगढ़, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
24-Nov-2022
10:33:43 am
98
चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा
मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत की है। वहीं इसी कड़ी में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा मनेंद्रगढ़ जिले में पहुंची , जिसका भव्य स्वागत पीडब्लूडी तिराहे में भरतपुर विधायक और मनेंद्रगढ़ नगर पालिक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने किया। वहीं किसान सम्मान पद यात्रा का आयोजन किया गया। बता दें कि कांग्रेस किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का आयोजन की है जिसके तहत एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में किसान जोड़ो यात्रा पहुँची । जिसका स्वागत भरतपुर क्षेत्र से विधायक गुलाब कमरो और नगर पालिक अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया । कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत की है। वहीं इसी कड़ी में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा मनेंद्रगढ़ जिले में पहुंची , जिसका भव्य स्वागत पीडब्लूडी तिराहे में भरतपुर विधायक और मनेंद्रगढ़ नगर पालिक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने किया। वहीं किसान सम्मान पद यात्रा का आयोजन किया गया।

बता दें कि कांग्रेस किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का आयोजन की है जिसके तहत एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में किसान जोड़ो यात्रा पहुँची । जिसका स्वागत भरतपुर क्षेत्र से विधायक गुलाब कमरो और नगर पालिक अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया । भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ से कई बड़े नेता, कांग्रेस ने जारी की 250 नामों की सूची
कार्यक्रम का आयोजन मनेंद्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में किया गया । जिसमें सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया, उसके पश्चात सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई । वहीं मंच पर आसीन कांग्रेस किसान के प्रदेश अध्यक्ष रामनरायन साहू ,विधायक गुलाब कमरो ,नपाध्यक्ष प्रभा पटेल , जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।किसानों के लिए कई योजना संचालित
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के लिए कई योजना संचालित की है, जिससे किसानों के समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रही है । जिस तरह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और लोगो को जोड़ रहे हैं उसी तरह हम लोग किसानों के लिए किसान सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं । किसान सम्मान यात्रा का आयोजन पूरे प्रदेश में कर रहे हैं।
यह यात्रा गांव से निकल के आज सरगुजा होते हुये कोरिया मनेंद्रगढ़ पहुँची हैं।
8 नवम्बर से शुरू हुई किसान जोड़ो सम्मान यात्रा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का शुभारंभ 8 नवम्बर से किया गया।
रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 36 किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया ।
किसान सम्मान यात्रा रथ प्रदेश के सभी जिलों से गुजरेगा। शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे
बता दें कि लगभग 2500 कि.मी. से अधिक की सम्मान यात्रा में 90 विधानसभा के प्रत्येक , नगर, ग्रामों और बुथों में 36 किसान रथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और छत्तीसगढ़ शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। किसान सम्मान यात्रा का समापन 01 दिसंबर में होगा। इसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा भी शामिल होंगे।