किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ, महाप्रबंधक चिरमिरी का बरतुंगा अंजनी हिल भूमिगत खदान के पुनः प्रारंभ करने के आदेश होने पर मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया
07-May-2022 3:52:55 pm 114 Sawankumar
कोरिया जिला अंतर्गत एसईसीएल द्वारा पूर्व में संचालित होने वाली खदानों को पुनः संचालन करने के लिए भारत सरकार द्वारा एसईसीएल उपक्रम को 5 मई को एक पत्र जारी कर अंजन हील खदान एवं बरतुंगा अंडर ग्राउंड खदान को पुनः संचालन करने के लिए कहा गया है पत्र जारी होते ही आज क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय चिरमिरी को आज धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर चिरमिरी के महाप्रबंधक घनश्याम सिंह को लड्डू खिलाकर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।
चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत बरतुंगा का अंजनी हिल खदान वर्ष 2010 में दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें कार्यरत अधिकारियों के साथ साथ कई मजदूरों की भी मृत्यु हो गई थी जिसके बाद से खदान को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया था वहीं 5 मई को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार बरतुंगा भू-गर्भित खदान एवं अंजन हिल खदान को पुनः प्रारंभ किए जाने की बात कही गई तो क्षेत्र के लोगों में जहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी वहीं सत्ता पक्ष कांग्रेस एवं भाजपा में वाह वाही लूटने की भी होड़ दिखाई देने लगी।
इसी क्रम में जहां भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल आज अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर घनश्याम से महाप्रबंधक चिरमिरी का मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया वही कांग्रेश पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेसी सरकार द्वारा वाह वाही लूटने का काम किया जा रहा है जबकि यह काम हमारे द्वारा कराया गया वही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में जो काम अब तक नहीं कराए गए हैं उनका भी कांग्रेसियों के द्वारा क्षेत्र में पोस्टर लगवा कर लोगों को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है।