कोण्डागांव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोण्डागांव सर्किट हाउस में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई

कोण्डागांव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोण्डागांव सर्किट हाउस में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई

17-Jun-2025    8:10:10 pm    30    सावन कुमार- संपादक

 कोण्डागांव खिरेन्द्र यादव कोण्डागांव,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोण्डागांव सर्किट हाउस में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के यह 11 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक बन गए हैं।मंत्री देवांगन ने कहा कि यह कार्यकाल केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का युग रहा है। देश की राजनीति में पहली बार प्रदर्शन की राजनीति देखने को मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेसपेंसिव,  रेसपॉन्सिबल और जवाब देह शासन प्रणाली स्थापित हुई है।


उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले और बिचौलियों का बोलबाला था, लेकिन मोदी सरकार ने  डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंचाया। जनधन योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, पीएम आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैशिक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही। मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की,अर्थ व्यस्था को मजबूत कर टेक्नोलॉजी को जन जन पहुंचाया।

इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, वरिष्ठ नेता मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मंच पर उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में मंत्री देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार में देश की छवि बदली है। पहले लोग कहते थे ‘ये नहीं हो पाएगा, लेकिन आज कहते हैं -मोदी है तो मुमकिन है । उन्होंने बताया कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और मेक इन इंडिया के ज़रिए निर्यात में बढ़त हासिल कर रहा है।एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बना है। “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी कार्रवाई भारत के बदलते आत्मविश्वास का प्रमाण है।

सरकार ने बीते 11 वर्षों में धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, GST लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विदेश नीति में भी भारत का सम्मान बढ़ा है और योग व आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।अंत में मंत्री ने कहा कि यह 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं। देश आज आत्मनिर्भरता की राह पर है और मोदी सरकार का उद्देश्य विरासत भी, विकास भी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं और आने वाले वर्षों में इसका और व्यापक रूप देखने को मिलेगा।