त्रिकोणीय प्रेम संबंध से जुड़े हत्या के मामले में कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता फरार आरोपी विजय कोर्राम को किया गया गिरफ्तार।हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू) भी बरामद
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 24 जून 2025 को ग्राम चिमडी निवासी विजय कोर्राम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते भूपेश यादव की हत्या कर दी। प्रार्थिया दिनेश्वरी यादव के साथ विजय का पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण उनकी बातचीत बंद हो गई थी। विजय का मोबाईल नम्बर को ब्लैकलिस्ट कर दिया, इस बीच, दिनेश्वरी की दोस्ती भूपेश यादव से हो गई थी। 23 जून 2025 की रात करीब 9:00 बजे भूपेश, दिनेश्वरी से मिलने उनके घर आया था। इसकी जानकारी विजय को लगने पर 24 जून 2025 की रात लगभग 2:00 बजे के बीच वह दिनेश्वरी के घर पहुंचा और पिछले दरवाजे पर दस्तक देकर जोर-जोर से खटखटाने लगा। जब दिनेश्वरी और भूपेश यादव घर से बाहर निकले, तो विजय ने उनका पीछा किया और डीएनके कालोनी नगर पालिका चौक के पास दिनेश्वरी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। भूपेश के विरोध करने पर विजय ने चाकू से उनके सीने पर प्राणघातक हमला किया, जिससे भूपेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोण्डागांव में अपराध कमांक 225/2025 धारा 103-1 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ओरोपी विजय कोर्राम मौके से फरार हो गया था।

मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाना कोण्डागांव के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु प्रयास किया जा रहा था।
फरार आरोपी के द्वारा लगातार अपनी लोकेशन बदला जा रहा था, जिसकी टीम के द्वारा फरार आरोपी का लगातार पीछा किया जा रहा था एवं इस दौरान लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं सायबर तकनीकी सेल के सहयोग से विजय कोर्राम का लोकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ कि वह ग्राम छेरीबेड़ा के आसपास जंगलो में छुपा हुआ है, जिस पर तत्काल टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी विजय कोर्राम को पकडा गया।

















