कोरबा/ पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार, लूट के नियत से पहुंचे थे पेट्रोल पंप, दो देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस जब्त

कोरबा/ पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार, लूट के नियत से पहुंचे थे पेट्रोल पंप, दो देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस जब्त

04-Apr-2022    5:11:36 am    217    Ibtesam Deshmukh

 कोरबा। दो दिन पहले पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी लूट के नियत से योजना बनाकर पहुंचे थे। लेकिन लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके लेकिन सेल्समेन पर फायरिंग जरूर कर दी।

31 मार्च को तीन लोगों ने मिलकर ACB/JTP कंपनी के गोबरघोरा स्थित पेट्रोलपंप के सेलसमैन से लूट करने के इरादे से विपिन देशी पिस्टल से लौस होकर पेट्रोलपम्प के बाहर पहरेदारी कर रहा था। साथी आरोपी 1. विक्रम देव शाह उर्फ छोटु 2. लोकनाथ चुहटेलकर ऊर्फ वीरू लालरंग की पल्सर मोटर सायकल में बैठकर दोपहर 14:30 बजे पेट्रोल पम्प पहुचे तथा सेल्समैन रोशन कुमार साहू के पास से दो सौ रूपये का पेट्रोल डलाया और पीछे बैठा आरोपी –लोकनाथ बाईक से उतरकर सेलसमैन रोशन साहू से बैग छीनने का प्रयास करने लगा। सेल्समैन व उसके साथीयों द्वारा विरोध करने पर आरोपी विक्रम देवशाह सेल्समैन के उपर एक राउण्ड फायर कर दिया। गोली सेल्समैन के सिर के बाजु से होते हुए सीधे आगे रखे सीनटेक्स में जा लगी। उसके बाद दोनों आरोपी बाईक से भागते हुए बाहर पहरा दे रहें अपने साथी को भागने का ईशारा करते हुए अलग-अलग दिशाओं में भाग गये। थाना दीपका पुलिस व सायबरसेल द्वारा घटना का CCTV फुटेज तथा आने जाने वाले सम्भावित रास्तों का CCTV फुटेज खंगाला और प्राप्त फूटेज को सोसल मिडिया के माध्यम से वायरल किया गया। 02.04.2022 के दोहपर को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा आरोपी के हुलिया अनुसार व्यक्ति को दीपका चौक सोनू रेस्टोरेन्ट के पास खडा होना बताया। जिसे थाना दीपका पुलिस व सायबर सेल की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडकर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर वह घटना करने से इंकार किया जब उसके मोबाईल को चेक किया गया तो मोबाईल में उसके घटना दिनांक को पहने टी शर्ट की फोटो, तीनों आरोपीयों का साथ में फोटो व देशी पिस्टल के साथ फोटो मिला। उसके बाद आरोपी अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने अन्य साथियों की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी विक्रम से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर मोटर सायकल तथा एक नग देशी पिस्टल 6 जिन्दा कारतूस और लोकनाथ से एक नग देशी पिस्टल व 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया है। व आरोपीयों द्वारा घटना दिनांक को पहने हुये कपडों की जप्ती कर गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में आरोपीयों ने इसके पूर्व दिनांक 07.02.2022 को ग्राम- जेमरा थाना पाली में महिला से मोबाईल व 500 /- रूपये की लूट करना कबूल किये। हथियार के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी- विक्रम और विपिन एक साथ बिहार के औरंगाबाद जा कर 50-50 हजार रूपये में एक-एक पिस्टल खरीदना बताया।