कोरिया ब्रेकिंग: चरचा कोल माइंस में करीब रात 1:00 बजे झटकों के साथ चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हवा में तिनके की तरह उड़े श्रमिक दो कॉलरी कर्मचारी अपोलो रेफर

कोरिया ब्रेकिंग: चरचा कोल माइंस में करीब रात 1:00 बजे झटकों के साथ चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हवा में तिनके की तरह उड़े श्रमिक दो कॉलरी कर्मचारी अपोलो रेफर

29-Jul-2022    4:24:55 pm    106    Sawankumar

चर्चा / कोरिया

कोरिया जिले बैकुंठपुर में रात लगभग एक बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इन झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिरने से एयर ब्लास्ट हो गया गया, जिसके बाद भागते समय तीन मजदूर घायल हो गए. तीनो मजदूरों को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय माइंस में 10 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार  भूकंप का असर चरचा स्थित अंडरग्राउंड माइन्स पर भी पड़ा और वहां काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर कोल स्टोन का टुकड़ा गिर गया। तीन घायल में से दो किहलत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है । उनको अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।