कोरिया पुलिस ने किया 18 बोल्टल अवैध महुआ शराब जप्त... दो आरोपी हुए गिरफ्तार....
जिला कोरिया श्री त्रिलोक बंशल द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, जुआ, सट्टा व कबाड़ के कारोबार एवं संचालन पर पूर्ण अंकुश लगाने जाने के सख्त निर्देश दिये गये है जिस पर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सक्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी श्री पी.पी.सिंह के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. शुक्ला द्वारा टीम गठित कर दिनांक 30.07.2022 को थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत हल्दीबाड़ी निवासी संजू आ० रामरतन उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब किमती 1600/रुपये एवं मनोज सेन आ० विराज मोहन उम्र 48 वर्ष दोनो के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000 रुपये तथा मो.सा. सीजी 12 बी.3699 हीरो होण्डा स्प्लेण्डर को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना चिरमिरी में 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में भी इनके द्वारा शराब बिक्री करना एवं जुआ खेलाने के संबंध में कई मामले है। इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. 38 शारदादीन मिश्रा, आरक्षक शाहीद परवेज, सै0 रामजी गुप्ता एवं राधे श्याम यादव का सराहनीय योगदान रहा। थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

















