कोरबा लोकसभा सीट के लिए भाजपा से इकलौते दावेदार माने जा रहे हैं कृष्ण बिहारी जायसवाल
कोरिया / एमसीबी
कृष्ण बिहारी जायसवाल के सफल नेतृत्व की बात करें या फिर पार्टी में योगदान का फिर वो बाबरी विध्वंस में कारसेवक के रूप में गिरफ्तारी देने का हो सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के सजग प्रहरी के रूप में पूरी निष्ठा से जुड़े रहे। कृष्ण बिहारी जायसवाल विगत 40 वर्षों से भाजपा के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे । अगर अविभाजित कोरिया में बतौर जिला अध्यक्ष के कार्यकाल की बात करें तो स्व.तीरथ गुप्ता के बाद सिर्फ यही ऐसे जिला अध्यक्ष हैं जिनके नेतृत्व में एक छोटा सा कार्यकर्ता हो या फिर बड़ा पदाधिकारी इनकी कार्यशैली और अनुशासन का कायल रहा है । कृष्ण बिहारी जायसवाल के जिला अध्यक्ष रहते अविभाजित कोरिया में भाजपा ने कई उपलब्धियां हासिल की, कांग्रेस सरकार में विपक्ष में होते हुए जिला पंचायत चुनाव में सदस्यों का अभाव होने के बाद भी रविशंकर जैसे बड़े जनाधार वाले नेता को भाजपा में वापसी करा जिला पंचायत अध्यक्ष पद को भाजपा के पाले में लाया तो वहीं रविशंकर सिंह को अनुसूचित जाति जनजाति का जिला अध्यक्ष भी बनाया।उसी तरह नगर पालिका बैकुंठपुर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बैठाकर चरचा नगर पालिका में उपाध्यक्ष बनाया। कृष्ण बिहारी ने भाजपा में राजनीति से नहीं बल्कि रणनीतियों से अपने आपको साबित किया है।गौर तलब हो की बीते विधानसभा चुनाव 2023 में केंद्रीय संगठन के शीर्ष नेता ओम माथुर और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय सहित अजय जामवाल के मार्गदर्शन में कार्य किया और रणनीतियों को साधते हुए विधानसभा बैकुंठपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराया और साथ ही कोरिया जिले अंतर्गत भरतपुर सोनहत विधानसभा के सोनहत मंडल को भी अच्छी जीत दिलाया जिससे विधायक रेणुका सिंह की स्थिति को भी मजबूती मिली । जो इस बात को साबित कर देता है की कृष्ण बिहारी एक सधे हुए अनुभवी नेता हैं और जिनकी नेतृत्व क्षमता पर केंद्रीय संगठन का शीर्ष नेतृत्व भी आंख मूंदकर भरोसा करता है। तो ऐसे में जहां एक तरफ कृष्ण बिहारी जायसवाल ने पूरे समर्पण भाव और निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है तो वहीं वर्तमान 2024 लोकसभा का चुनाव, साथ ही कोरबा लोकसभा सीट क्र 04 के लिए अविभाजित कोरिया से प्रत्याशी की मांग और अभिभाजित कोरिया से भाजपा की तरफ से इकलौते दावेदार के रूप में कृष्ण बिहारी जायसवाल का नाम । निश्चित रूप से कहा जा सकता है की हर संयोग पूरी तरह से श्री जायसवाल के पक्ष में बनता दिख रहा है।
दिग्गज मंत्री और विधायकों सहित भाजपाईयों के चहेते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी,,,
कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी के लिए जिन नामों का जिक्र आमजन के बीच चल रहा है या कयास लगाए जा रहे हैं उनमें से जहां एक तरफ विकास महतो,योगेश लांबा,सरोज पांडेय का नाम सुर्खियों में है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ट नेता अभिभाजित कोरिया में बतौर भाजपा जिला अध्यक्ष का लंबा कार्यकाल गुजारकर वर्तमान में भी लोकप्रिय जिला अध्यक्ष की भूमिका में आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठनात्मक तौर पर मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं साथ ही अगर कोरबा लोकसभा सीट पर भाजपा से उम्मीदवार की बात की जाए तो कोरिया और एम सी बी जिले से कृष्ण बिहारी जायसवाल इकलौते दावेदार हैं । बात करें भाजपा प्रत्याशी के लिए जीत का तो जिस तरह बंशीलाल महतो के पुत्र विकास महतो और भाजपा नेता योगेश लांबा सहित सरोज पांडेय की तो इन दो जिलों का वोट बैंक जो को कोरबा लोकसभा सीट अंतर्गत लगभग 55 % अभिभाजित कोरिया से मिलता रहा है और जहां इस बार इस सीट पर जायसवाल व राय समाज का भी एकतरफा वोट भी इसलिए कृष्ण बिहारी जायसवाल को मिलता दिख रहा है क्यू की पूरे लोकसभा सीट पर इनका समाजिक वोट और इनके नेतृत्व के बीच से निकले स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रभाव का भी असर माना जा रहा है। साथ ही कोरिया और एम सी बी जिले के 90 फीसदी भाजपाई भी कृष्ण बिहारी जायसवाल के लिए समर्पित देखे जा रहे हैं । जिसके लिहाज से तो फिलहाल इन सभी नामों में कृष्ण बिहारी जायसवाल जो की कोरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष हैं जीत के करीब ज्यादा प्रभावी माने जा रहे हैं।कोरबा लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद बंसीलाल महतो भी अपने कार्यकाल में कुछ खास नहीं कर पाए थे जिस कारण उनके पुत्र को कोरबा लोकसभा सीट पर वोटर्स महंत परिवार से ज्यादा महत्व नहीं दे सकते वहीं बात करे योगेश लांबा और सरोज पांडेय की तो इनके लिए भी इन दोनों जिलों से लोकसभा की चुनावी लड़ाई आसान नहीं है क्यू की सरोज पांडेय और योगेश लांबा राज्य भर में चर्चित जरूर हैं लेकिन आम मतदाताओं तक सीधा संपर्क और जाना पहचाना स्थानीय चेहरा भी नहीं हैं। अवगत करा दें की कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोरिया और एम सी बी जिले के लिए जिस तरह पूर्व के भाजपा सांसद बंसीलाल महतो रहे हों या फिर महंत परिवार के सदस्य सभी से दोनो जिलों के आमजन अच्छा खासा नाराज भी देखे जा रहे हैं क्यू की यह क्षेत्र हमेशा इनकी वजह से उपेक्षित रहा है।
भाजपा ने स्वीकार किया था की कोरबा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कोरिया से देंगे,,,,
जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कई वर्ष पूर्व भी इस बात को कहा था की 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी अभिभाजित कोरिया से देंगे और इसलिए कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए मोदी की गारंटी के साथ जिस तरह अभिभाजित कोरिया से प्रत्याशी की मांग जोरों पर है उसके मद्देनजर भाजपा से एक ही चेहरा हर एंगल से फिट देखा जा रहा है जो कृष्ण बिहारी जायसवाल का है । कृष्ण बिहारी जायसवाल एम सी बी और कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छे और अनुशासन पसंद सबको साथ लेकर चलने वाले नेता में सुमार किए जाने वाले साफ छवि नेता है जो जिला अध्यक्ष के रूप में तीन साल अविभाजित कोरिया और डेढ़ साल कोरिया में कार्यकाल गुजार चुके हैं और आज भी सभी भाजपाईयों के लिए एक अच्छे राजनीतिक प्रेरणास्रोत्र माने जाते हैं। भाजपा के संगठनात्मक नजरिए से भी देखा जाए तो कोरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन के शीर्ष नेताओं के भी पसंदीदा कार्यकर्ता के रूप में बहुत करीब देखे जातें हैं और इन्हें काफी महत्व भी मिलता है साथ ही शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा के लिए उपलब्धियों भरा कार्य भी किया है और कोरिया एम सी बी दोनों जिले के आमजन व भाजपाईयों में अपनी अच्छी साख बना रखे हैं। इसलिए ये भाजपा के काफी कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं और जिस कारण सामाजिक वोट बैंक में पकड़ और स्थानीय आम मतदाताओं में गहरी पैठ सहित दोनो जिलों में बड़ी लोकप्रियता के पात्र बने हुए हैं। ऐसे में अगर भारतीय जनता पार्टी इन्हे कोरबा लोकसभा सीट से आगामी 2024 के चुनाव में प्रत्याशी बनाती है तो भाजपा के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्र04 की जीत लगभग तय होती दिख रही है। हालांकि विगत दिनों भाजपा के दिल्ली दरबार की हलचलों पर भी गौर करें तो कोरबा लोकसभा सीट के लिए अविभाजित कोरिया से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाना भी लगभग तय माना जा रहा है।

















