संभागीय सेनानी राजेश पांडेय के हाथों सम्मानित हुए लांस नायक महेश मिश्रा
बुधवार को सरगुजा संभाग नगर सेना के संभागीय सेनानी राजेश कुमार पांडेय अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे जहां उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ लांस नायक महेश मिश्रा का चयन कॉप ऑफ द मंथ के रूप में करने पर विभाग का नाम रोशन करने व यातायात प्रबंधन, जन जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के फल स्वरुप 300 रुपए नगद इनाम के साथ स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर

उत्साह वर्धन करते हुए कहा की इसी तरह निरंतर आगे भी कार्य करते रहें जिससे कि अन्य लोग भी प्रेरित होकर जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आएं। इस दौरान जिला सेनानी नगर सेना कोरिया शेखर नारायण बोरवणकर एवं अन्य विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।

















