गौरेला में जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़: महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज़!
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
जमीन विवाद ने 4 सितंबर को पुराना गौरेला को रणभूमि में बदल दिया। खेरमाई चौक इलाके में दुकानों के कब्जे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते लाठी-डंडों और घातक हथियारों के बलवे में बदल गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।
???? बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी श्याम सिदार की निगरानी में लगातार दबिश दी गई।
-
8 सितंबर को पंकज अग्रवाल उर्फ लक्की, आसिफ अंसारी और रवि साहू गिरफ्तार किए गए।
-
10 सितंबर को मनोज अग्रवाल उर्फ कालू, मुकेश अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल उर्फ मोंटी, प्रमोद अग्रवाल और सलमा खान उर्फ रानी पुलिस के हत्थे चढ़े।
गिरफ्तार सभी आरोपियों पर बीएनएसएस की धारा 191(3), 115(2), 296, 351(3) और 333 के तहत गैर-जमानतीय अपराध दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
⚖️ पृष्ठभूमि
पीड़ित प्रदीप दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि व्यवसायी साजन अग्रवाल और उनके परिवार ने जबरन उनके घर पर धावा बोला और परिवार के साथ मारपीट की। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।
????♂️ पुलिस का बयान
थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

















